धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। धोवाटांड़ जलमीनार से शुक्रवार को आपूर्ति करने पर भी कई घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि जलमीनार में पानी कम भरा हुआ था। इस कारण लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ा। शनिवार को पर्याप्त मात्रा में पानी आपूर्ति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...