जलाई गई महिला की मौत, पति व ससुरालियों की तलाश
कानपुर, मई 9 -- चकेरी, संवाददाता। बाबूपुरवा में साथ रहने से मना करने पर पति द्वारा पत्नी को आग लगा देने के मामले में पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर आरोपित पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाबूपुरवा निवासी गुलफशां का निकाह पांच वर्ष पहले बेगमपुरवा के हसीनों की गली में रहने वाले शीबू से हुआ था। लेकिन घरेलू विवाद के चलते आरोपित गुलफशां को पीटता था। करीब पांच माह पहले आरोपित शीबू अपने बेटे को लेकर घर से चला गया था। जिसके बाद से गुलफशां मायके बाबूपुरवा में रह रही थी। वहीं बीते शुक्रवार को पति शीबू मायके पहुंचा। शीबू ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसी बात पर शीबू ने ज्वलनशील पदार्थ उस पर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसे हैलट में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.