नई दिल्ली, फरवरी 11 -- पंजाब में गोलीबारी की घटना थम नहीं रही हैं। पिछले हफ्ते जहां जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी तो बीती रात सूफी सिंगर ज्योति नूरां के नए घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई है। जालंधर के मकसूदा में उनके घर के बाहर बीती रात करीब 9.20 बजे स्कूटी पर सवार एक युवक गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय ज्योति नूरां घर के भीतर ही मौजूद थीं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।ग...