चंदौली, मार्च 2 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकासखंड के जंसो की मड़ई गांव में स्थित सार्वजनिक पोखरी की वर्षों से साफ-सफाई न होने के कारण हालात बदतर हो गए है। पोखरी में कूड़े का अंबार लग जाने से दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब पोखरी का पानी उफनकर आसपास के घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवर योजना में भी इस पोखरी की सूरत नहीं बदली। ग्रामीणों का कहना है कि कभी यह पोखरी गांव की जलनिकासी और जलसंचयन का प्रमुख स्रोत थी, लेकिन अब यहां गंदगी का ढेर है। चारों ओर से अतिक्रमण हो रहा है। पोखरी की खुदाई न होने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इसके कारण घरों से निकलने वाला नाबदान का दूषित पानी सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.