कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता गंगा एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर कटिहार में व्यापक पहल की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत समाहरणालय परिसर में जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। जल अर्पण एवं जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता कुमार धनंजय, डीआरडीए निदेशक सह नोडल पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह एवं जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। इसकी स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.