जलस्तर में वृद्धि से गंगा में उफान, निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
मुंगेर, अगस्त 23 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बाद अब मुंगेर जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। सदर प्रखंड के कई निचले इलाकों के साथ-साथ बरियारपुर, धरहरा और जमालपुर के तटवर्ती क्षेत्रों में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। पानी के फैलाव से इन इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ पशुओं के चारे और दैनिक जरूरतों को लेकर भी चिंता सताने लगी है। शनिवार शाम तक मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.35 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 39.33 मीटर से महज 98 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह छह बजे जलस्तर 38.23 मीटर था। इस तरह आठ घंटे में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.