जलस्तर में बढ़ाव जारी, दस बाढ़ चौकियां सक्रिय
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे चार गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए, जबकि दर्जन भर गांव घिर गए हैं। नदी का पानी अब तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों में घुसने लगा है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। जलभराव के कारण पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनाई गई 10 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से देवारांचल के ग्रामीणों की मुसीबत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सामानों की खरीदारी, बीमार के इलाज और छात्रों को स्कूल जाने के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है। सोनौरा गांव की गिरिजा देवी और सरिता ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.