जलस्तर में कमी से नदी कटाव हुआ तेज :
पूर्णिया, जुलाई 7 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई में बारिश में कमी के बाद सीमांचल के जिलों में महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन कमी हुई है। जलस्तर में कमी के साथ नदी कटाव तेज हो गया है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में लगातार कमी जारी है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि कनकई, महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी हुई है। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि रविवार की शाम पांच बजे 64.220 मीटर था। यह भी पढ़ें- Purnia News: सीमांचल में बारिश के साथ आधे दर्जन नदियों की अठखेलियां 24 घंटे में जलस्तर में कमी के बाद महानंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.