बाराबंकी, अगस्त 21 -- सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। गुरुवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर106.480 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं बैराजों से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में बदलाव से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की परेशानिया कम नही हो पा रही है। इधर टापू बने सुंदरनगर गांव के ओमकार, मोहम्मद आलम, संजय, गंतुक, मोहम्मद अहमद, वाजिद अली, जितेंद्र बाजपेई, रमेश कुमार और केशवराम आदि ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कई दिनों से घरों में पानी भरा है। घर छोड़कर तटबंध पर तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- पांच हजार बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया लंच पैकेट ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ खुले में रहना मुश्किल हो रहा ...