जलस्तर बढ़ा, खतरा बिंदु से सिर्फ 10 सेमी नीचे सरयू
बलिया, अगस्त 11 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। टीएस बंधा के किनारे के गांवों में सरयू नदी किसानों की उपजाऊ जमीन को लगातार काटकर विलीन कर रही हैं। जलस्तर भी खतरा बिंदु छूने की ओर बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से नदी किनारे के खादीपुर, सुल्तानपुर, महाराजपुर, भोजपुरवा, चक्की दियर, मलाहीचक, कोटवा गांव में सैकड़ों एकड़ खेत समाहित हो रहे हैं। हालांकि कटान का मुख्य केंद्र महाराजपुर, सुल्तानपुर और भोजपुरवा गांव के सामने ही बना हुआ है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम चार बजे जलस्तर 63.91 मीटर दर्ज किया गया, जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। लाल निशान से महज 10 सेमी नीचे बहने वाली नदी का पानी स्थिर हो जाने से तटवर्ती लोग राहत महसूस कर रहे हैं, हालांकि नदी के बदलते तेवर को देखते हुए बाढ़ की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू के जलस्तर पर टिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.