जलस्तर बढ़ने से टालक्षेत्र के ग्रामीण चिंतित, राहत के बावजूद संकट बरकरार
लखीसराय, सितम्बर 12 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर एवं प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा और हरुहर नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। गंगा के जलस्तर में बीते कुछ दिनों से आंशिक कमी दर्ज किए जाने से जहां लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है, वहीं हरुहर नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से टालक्षेत्र के दर्जनों गांवों में परेशानी बढ़ गई है। मैदानी इलाकों के बाद अब बाढ़ का पानी आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने से ग्रामीण भय और चिंता के बीच जीवन बिताने को विवश हैं। सबसे अधिक परेशानी पशुपालकों के समक्ष बनी हुई है। जलजमाव के कारण मवेशियों के लिए हरे चारे की उपलब्धता मुश्किल हो गई है। कई स्थानों पर पशुओं को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रखने की चुनौती भी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सूखा राशन, पशु चारा, प्लास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.