जलस्तर बढ़ने पर गंगा में स्टीमर और नौका संचालन पर रोक
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ा धाम के कुबरी घाट व कालेश्वर घाट पर स्टीमर एवं नौका संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव तथा डीएसपी सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कड़ा स्थित कुबरी घाट पर सामान्य दिनों में 15 से 20 स्टीमर तथा कई छोटी-बड़ी नावों से श्रद्धालुओं को नौकायन कराया जाता था। इससे नाविकों की आजीविका चलती थी। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के बाद करीब आठ से दस स्टीमर संचालक अपनी स्टीमर लेकर पड़ोसी जनपद अमेठी चले गए हैं। उनका कहना है कि वहां गोमती नदी में सुरक्षित ढंग से नौकायन कर परिवार का भरण-पोषण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.