सहरसा, अगस्त 5 -- नवहट्टा। नेपाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी बैराज से 1.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी किनारे बसे गांवों और तटबंध के भीतर स्थित सात पंचायतों में फिर से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक सरकारी नाव परिचालन या कोई वैकल्पिक व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। इसका लाभ उठाकर निजी नाविक यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं। मुख्य धारा और उपधाराओं में पानी बढ़ने से दैनिक जीवन भी प्रभावित होने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...