समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर घटने के कारण क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायत के अधिकांश चापाकल सूखने के कगार पर पहुंच गये हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर, ध्रुवगामा, बरहेता, खरसंड, रामभद्रपुर एवं सिमरिया भिंडी आदि पंचायत में जलस्तर घटने के कारण अधिकांश चापाकल से पानी निकलना कम हो गया है। रामभद्रपुर के भरत कुमार राय, खरसंड के रविशंकर सिंह, जर्नादनपुर के राकेश कुमार माया एवं चंद्र भूषण शर्मा, बरहेता के पुरुषोत्तम प्रसाद देव आदि कई लोगों ने बताया कि शुरुआत के महीना में ही गर्मी अधिक रहने के कारण पानी का जलस्तर नीचे चले जाने से चापाकल से पानी देना कम हो गया है। वहीं जहां समरसेबल या नल जल का वॉटर टावर है उस जगह के अधिकांश चापाकल सूखने के कगार पर पहुंच चुके हैं जिसस...