जलस्तर को लेकर अधिकारी अलर्ट
हापुड़, जुलाई 10 -- गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ के खतरे को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बाढ़ संभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लेखपालों समेत राजस्व टीम को बाढ़ संभावित गांवों की स्थिति पर बारीकी से नजर रखकर इसकी रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी है। एसडीएम ने बाढ़ संभावित गांवों में रहने वालों को भी पूरी तरह चौकसी बरतकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है, वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को आवागमन के लिए नाव मुहैया कराने का भरोसा भी दिया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर एसडीएम ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव आलमपुर,एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.