जलस्तर के उतार-चढ़ाव को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे मॉनीटरिंग
पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले में बाढ़ पूर्व तैयारियों के साथ जान माल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सजग एवं सतर्क है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार जिले में संभावित बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधात्मक के अद्मतन कार्यो तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों का लगातार भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा बायसी अनुमंडल में बाढ़ सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बायसी अनुमंडल के विभिन्न प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सीमांचल में बारिश के साथ आधे दर्जन नदियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.