प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ के बाद की स्थिति और आगे की संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर कम होने के बाद भी किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई कराई जाए और राहत शिविरों में रह रहे लोगों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए।डीएम ने निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराएं, साथ ही अन्य प्रभावित लोगों को राहत किट के माध्यम से सूखा राशन भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था लगातार बनी रहे, ताकि जलभराव समाप्त होने के बाद गंदगी के कारण किसी तरह की बी...