किशनगंज, मार्च 2 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के टीपीझाड़ी पंचायत स्थित फकीरबस्ती मन्नापाड़ा गांव में शनिवार की रात आयोजित जलसा में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के बगल में जलेबी खरीद रहे एक युवक के माथे पर अचानक धारदार हथियार से वार कर दिया गया। जिससें युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में युवक को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पोठिया लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...