बदायूं, मई 22 -- मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में जलसा ए दस्तारबंदी व फातिहा का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसे से फारिग होने वाले आमिर रजा को हिफ्ज ए कुरआन की डिग्री से नवाजा गया। आखिर में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। जलसे का आगाज कारी अब्दुल गफ्फार ने कलाम ए पाक की तिलावत से किया। मुख्य अतिथि कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने कहा कि तालीम मौजूदा वक्त में सभी की जरूरत है। तालीम हासिल करने के लिए हमें कहीं भी जाना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद बिलाल रजा ने अपनी तकरीर में कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि हम दीनी व दुनियावी दोनों तालीम हासिल करें।मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने नमाज और अल्लाह का जिक्र करने की नसीहत करते हुए सभी से दिन के रास्ते पर चलने की दरखास्त की। दलजल...