जलसहिया विवाद में सकारात्मक वार्ता
गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय परिसर में उत्पन्न विवाद पर मंगलवार को सकारात्मक वार्ता हुई। झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विवाद पर गिरिडीह डीसी से मुलाकात की। मौके पर डीडीसी के अलावा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता भी थे। वार्ता में उत्पन्न विवाद पर सकारात्मक बातचीत हुई। आश्वासन दिया गया कि बकाया मानदेय की राशि राज्य से 9 मार्च को जिला को प्राप्त हुआ है। कार्यपालक अभियंता द्वारा कहा गया है कि भविष्य में भी आवंटन प्राप्त होने के बाद तुरंत ससमय भुगतान कर दिया जाएगा। मौके पर डीसी ने स्पष्ट कहा कि जब भी कोई शिकायत हो, संगठन के नेतृत्वकर्ता पदाधिकारी बेझिझक मिल सकते हैं। शिष्टमंडल में छह जलसहिया थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.