हाजीपुर, मई 25 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार के विकास आयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत मनरेगा एवं वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा की 3194 योजनाओं पर 220 करोड़ खर्च होंगे बैठक का आयोजन बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों के जिला पदाधिकारी शामिल हुए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में मनरेगा के अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति, जियोटैगिंग, कार्यारंभ की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। विकास...