हाजीपुर, मई 13 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र समाज में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर निरंतर सक्रिय भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय संस्था वॉटर एंड इंडिया जल चैंपियन रेफरल अभियान - चरण- 3 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऋतुराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था वॉटर एंड इंडिया की ओर से अगले माह दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी संस्था ने प्रमाण पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि ऋतुराज ने अपने प्रभावशाली डिजिटल नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभ...