जलसंकट से निपटने के लिए बीडीओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक
देवघर, मई 27 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बुधवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को लेकर कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीडीओ ने उत्पन्न पेयजल संकट, खराब पड़े चापाकलों की सूची, उनकी मरम्मत तथा जल जीवन मिशन के तहत संचालित जल नल योजनाओं की स्थिति, अब तक मरम्मत हुए चापाकल की सूची की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। बीडीओ ने पंचायत सेवक से पंचायतों में खराब पड़े चापाकल को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीआरओ भुनेश्वर यादव, पंचायत सेवक सुरेशचंद्र दास, अमित कुमार, नागेंद्र दास, विजय पांडेय, जैनुल अंसारी, बबीता राय, राजेश कुमार, मो. सुल्तान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.