जलसंकट में लोगों के लिए सहारा बने मनोज राम, 53 टैंकर पानी पहुंचाया
रामगढ़, मई 18 -- भुरकुंडा रिवरसाइड क्षेत्र के बुधबाजार दोतल्ला, इमलीगाछ एवं चीफ हाउस पंचायतों में जलसंकट के दौरान पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज राम की सेवा लगातार जारी रही। उन्होंने तीनों पंचायतों में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। उनके इस योगदान के लिए स्थानीय लोगों ने आभार जताया है। जानकारी के अनुसार पिछले 10-12 दिनों में मनोज राम की ओर से करीब 53 टैंकर पानी उपलब्ध कराया गया।
पानी की आवश्यकता भीषण गर्मी और जलापूर्ति संकट के कारण क्षेत्र के लोग परेशान थे। ऐसे समय में उनकी ओर से लगातार पानी भेजे जाने से लोगों को काफी राहत मिली। बताते चलें कि पिछले वर्ष भी गर्मी के मौसम में जलसंकट के दौरान मनोज राम ने सीसीएल की विभिन्न कॉलोनियों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य किया था। इस वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.