धनबाद, मार्च 15 -- महुदा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने अपने कार्यालय में पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार तथा जिला अभियंता संजय दास के साथ बैठक की। इस दौरान बागड़ा, सिंगड़ा, महुदा एवं तेलमोच्चो जलापूर्ति योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिप अध्यक्ष ने पूछा कि तेलमोच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना कब तक शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.