मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में भू-जल स्तर गिरने लगा है। सबसे बुरा हाल चंदवारा इलाके का है। वहां भू-जल स्तर 44 फीट तक नीचे चला गया है। मार्च 2025 में यहां का भू-जल स्तर 46 फीट पर था। आने वाले दिनों में तपिश बढ़ने पर इसमें 50 फीट तक की रिकॉर्ड गिरावट हो सकती है। शहर में सामान्य भू-जल स्तर 25 फीट माना गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-जल स्तर के 30 फीट से अधिक नीचे गिरने पर स्थिति गंभीर होने लगती है। वर्तमान में मोतीझील समेत छह इलाकों में भू-जल स्तर 40 फीट या उससे अधिक नीचे है। गुरुवार को 32 इलाकों में स्थित निगम के पंप हाउस स्तर पर हुई जांच में यह सामने आया। शहर के 16 इलाकों में भू-जल स्तर 35 से 39 फीट के बीच मिला है। इनमें हाफिज जी चौक, मिठनपुरा (ऑडिटोरियम), खबड़ा, जिला स्कूल, वाणिज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.