सहारनपुर, मार्च 25 -- रामपुर मनिहारान। भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। गांव घसौती में दो साल से अधूरी पड़ी पानी की टंकी को जल्द पूरा कराने की मांग की। पूर्वी यमुना नहर के रेड़ी रजवाहे पर अवैध बम्बों के कारण किसानों को पानी न मिलने की समस्या उठाई। नगर में रजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.