जलशक्ति मंत्री ने पुस्तक चुनार के रतन का किया विमोचन
मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को क्षेत्र के कैलहट बाजार स्थित एक महाविद्यालय में रविवार को 'चुनार के रतन' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक राजेश पटेल ने पुस्तक में चुनार क्षेत्र में जन्मे 137 विभूतियों के जीवन एवं उनके योगदान को रेखांकित करने का प्रयास किया है।जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोगों को अपने पूर्वजों को जानना चाहिए। हम आधुनिक बने, अच्छी बात है। स्थानीय परंपराओं को भी संयोजित रखना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. इंदीवर ने चुनार के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। समारोह को सांसद रामशकल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली, डॉ. कैलाशपति त्रिपाठी, लाल बहादुर सिंह, जगदीश पटेल, संजय भाई पटेल ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.