जलशक्ति मंत्री ने चंद्रप्रभा बांध का किया औचक निरीक्षण
चंदौली, सितम्बर 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंद्रप्रभा बांध का सोमवार की शाम जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरुद्धार योजना के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लिया और शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि चंद्रप्रभा बांध के स्लूस गेट से लगातार रिसाव हो रहा था। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग ने पुनरुद्धार परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव के आधार पर बरेली से आई टेक्निकल टीम ने बांध की दीवारों की पैचिंग, ग्राउटिंग, रेलिंग निर्माण, छलके की मरम्मत और तटबंध में स्टोन वर्क सहित कई कार्य कराए। रिसाव की जांच के लिए बांध की सोनोग्राफी भी कराई गई थी। यह भी पढ़ें- किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराएं- जलशक्ति मंत्री मरम्मत कार्य लगभग पूरा होने के बाद भी गेट से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.