लखनऊ, फरवरी 14 -- प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल सिंचाई भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भवन सिंचाई विभाग के कार्यों एवं कार्यक्षमता को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा। मंत्री ने विभाग से संबंधित कोर्ट केसों के ऑनलाइन अनुश्रवण हेतु सूचना प्रणाली संगठन, लखनऊ द्वारा विकसित एलसीएमआईएस पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस भवन में बेसमेंट तथा भूतल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ प्रथम तल से चतुर्थ तल तक लगभग 600 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान राज्यमंत्री राकेश निषाद, प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, प्रमुख अभियं...