जलवा पहाड़ खनन परियोजना शुरू कराने की मांग तेज, रोजगार और विकास की उम्मीदें अधर में
लखीसराय, जून 26 -- कजरा,एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा स्थित जलवा पहाड़ में प्रस्तावित खनन परियोजना वर्षों बाद भी शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि खनन कार्य प्रारंभ हो जाता तो आसपास के दर्जनों गांवों के करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकते थे। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और लंबी प्रक्रियाओं के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब भी फाइलों में ही सिमटी हुई नजर आ रही है। ज्ञात हो कि 15 दिसंबर 2022 को अधिसूचना-2006 के तहत मेसर्स आईडीओ कंस्ट्रक्शन एंड कंपनी इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर लोक सुनवाई का आयोजन किया गया था। उस दौरान खनन कार्य 19.8 हेक्टेयर क्षेत्र में किए जाने, पर्यावरण संरक्षण के तहत पांच वर्षों में आठ हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.