अल्मोड़ा, जून 22 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्‍द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में मैठानी, भटखोला, नडीला व बिनसर (बागेश्वर) में किसान जागरूकता कार्यक्रम हुए। वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग और जलवायु-सहनशील कृषि तकनीकों की जानकारी दी। यहां डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. कृष्ण कांत मिश्रा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजेंद्र मीणा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...