जलवायु समिट में भूजल संकट, मानसून की अनिश्चितता पर होगा मंथन
कानपुर, अक्टूबर 22 -- कानपुर। आईआईटी की ओर से तीन व चार नवंबर को लखनऊ में जलवायु समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बढ़ते तापमान, मानसून की अनिश्चितता, भूजल संकट व मृदा क्षरण से निपटने के लिए समाधान विकसित करना है। पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ साइंसेज और पोंटिफिकल एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज वेटिकन सिटी की ओर से आईआईटी कानपुर के कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी के माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन में गंगा के मैदानी क्षेत्र में जलवायु अनुकूलन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और नवप्रवर्तक शिरकत करेंगे। सम्मेलन में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, स्वच्छ ऊर्जा, मृदा स्वास्थ्य और जलवायु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.