जलवायु संकट पर 19-20 को मंथन करेंगे विशेषज्ञ
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से 19 और 20 सितंबर को विज्ञान भवन में 'पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी।
सम्मेलन का उद्देश्य सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों पर दुनिया के विभिन्न देशों के न्यायाधीश, पर्यावरण विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एक मंच पर विचार-विमर्श करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में चार तकनीकी सत्र होंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और विकास के बीच संतुलन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अलग-अलग देशों में अपनाए जा रहे प्रभावी उपायों और बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.