जलवायु प्रदर्शन सूचकांक पर एफआरआई छात्रों ने ली जानकारी
देहरादून, जून 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वानिकी अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के स्नातकोत्तर छात्रों ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान से भेंट कर जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सीसीपीआई) और जैव विविधता समितियों की भूमिका पर जानकारी प्राप्त की।डॉ. जुगलान ने बताया कि सीसीपीआई वर्ष 2005 से प्रकाशित एक स्वतंत्र वैश्विक निगरानी सूचकांक है, जो देशों के जलवायु संरक्षण प्रयासों का आकलन करता है। उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष 13वें स्थान से फिसलकर 23वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके प्रमुख कारण जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता, जलवायु लक्ष्यों की समयबद्धता का अभाव तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े भूमि एवं पर्यावरणीय विवाद हैं। उन्होंने उत्तराखंड में बढ़ते पेड़ कटान और असंतुलित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.