जलवायु परिवर्तन हिमालय पर तेजी से असर डाल रहा : मनोज सिन्हा
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि हिमालय में जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से असर डाल रहा है और विकास के लिए प्रकृति-आधारित समाधानों की जरूरत है। अवंतीपोरा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक जलवायु सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन की तेज गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल जनवरी से अगस्त के बीच हिमालय में लगभग हर दिन कोई न कोई प्राकृतिक आपदा आई। उन्होंने कहा कि अकेले जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं ने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और इससे सड़कें, जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.