जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा घातक वायरल बुखार का खतरा
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जलवायु परिवर्तन से अब केवल तापमान नहीं बढ़ रहा है, बल्कि यह डेंगू, चिकनगुनिया, इबोला और क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज जैसे घातक वायरल हेमरेजिक फीवर (वीएचएफ) को भी बढ़ा रहा है। इसका असर काठमांठू जैसे ठंडे इलाके में भी हाल मे देखने को मिला है। जलवायु परिवर्तन की वजह से काठमांठू में डेंगू के सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। एम्स का अध्ययन अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंगर नेचर की पुस्तक में ग्लोबल हेल्थ, क्लाइमेट चेंज एंड इमर्जिंग इनफेक्टियस डिजीज के नाम से प्रकाशित हुआ है। अध्ययन का नेतृत्व एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. अरूप मोहंती ने किया है। उनके साथ डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. शुभम, डॉ. रचना मेहता, डॉ. श्रियांश श्रीवास्तव, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.