रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के भूगोल विभाग के शोध छात्र वसीम अहमद को कुमायूं विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोधकार्य डॉ. पूनम शाह गंगोला के निर्देशन में पूर्ण किया। मौखिकी परीक्षा के बाह्य परीक्षक प्रो. प्रवीन कुमार पाठक (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) ने शोध को अत्यंत महत्वपूर्ण और वर्तमान समय के संदर्भ में प्रासंगिक बताया। "इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन वाटर रिसोर्सेस: ए केस स्टडी ऑफ बलिया कैचमेंट, जनपद नैनीताल" विषय पर किए गए शोध में वसीम अहमद ने खुलासा किया कि जलवायु परिवर्तन का क्षेत्र के जल संसाधनों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। अध्ययन के अनुसार, पिछले चार-पांच दशकों में बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में धारे-नौले जैसे पारंपरिक ज...