रुडकी, मार्च 7 -- उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के तहत आईआईटी के क्षेत्रीय समन्वय संस्थान (आरसीआई) की ओर से शनिवार को एक विशेष अभिविन्यास कार्यशाला आयोजति की गई। इसमें पारंपरिक समुदायों में खाद्य एवं जल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर विचार किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पारंपरिक समुदायों में सतत विकास पद्धतियों के माध्यम से खाद्य और जल सुरक्षा को मजबूत करना था। यूबीए के क्षेत्रीय समन्वयक प्रोफेसर आशीष पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सामुदायिक भागीदारी और सतत संसाधन प्रबंधन के माध्यम से ही ग्रामीण क्षेत्रों में लचीलापन और आत्मनिर्भरता लाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...