पटना, मई 8 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को अरण्य भवन में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभाग की ओर से पूर्व में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। आने वाले समय में भी अनेक योजनाओं एवं पहलों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इससे पहले अरण्य भवन पहुंचने पर विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण विषय पर कार्यशाला मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख)...