हमीरपुर, फरवरी 22 -- राठ, संवाददाता। क्षेत्र के गल्हिया गांव में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन ब्रह्मानन्द महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों और सेविकाओं द्वारा जलवायु परिवर्तन वर्तमान संकट, मानवीय प्रभाव एवं सतत भविष्य में सामुदायिक भूमिका विषय पर गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि तहसीलदार दिलीप कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक स्तर पर गंभीर चुनौती बन चुका है। जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव मानव जीवन, कृषि, जल संसाधनों एवं जैव विविधता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित औद्योगिकीकरण, वनों की कटाई एवं प्रदूषण ने पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित किया है। जिसके परिणामस्वरूप तापमान वृद्धि, अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.