गोपालगंज, फरवरी 7 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में वैशाली जिले से आए प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित जलवायु अनुकूल कृषि विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण वैशाली जिले की आत्मा के सहयोग से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिले से चयनित 30 किसानों ने भाग लिया। समापन समारोह के अवसर पर केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनुपमा कुमारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है। इसका सीधा प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ जलवायु अनुकूल एवं संसाधन-संरक्षित तकनीकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि चयनित 30 किसानों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए वैशाली जिले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.