जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौतियों में एक, कृषि उत्पादन पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में सोमवार को प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय जिलास्तरीय खरीफ महाभियान- सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि हितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करना और खरीफ मौसम में नवीन कृषि तकनीकों एवं नवाचारों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसानों का सर्वांगीण विकास कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.