चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन केवल सरकारी चिंता का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होकर कार्य करना होगा। यह भी पढ़ें- समाज में माहवारी को लेकर व्याप्त चुप्पी और संकोच को करें समाप्तरात्रि चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त सोमवार की रात्रि सदर चाईबासा प्रखंड के तुईवीर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे । उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने...