बागपत, जून 5 -- बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एस्रो) के तत्वावधान में 45 दिवसीय पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की 5 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आए 15 छात्र एवं छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाद सत्र में एस्रो के निदेशक संजय राणा ने जलवायु परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर मानव जीवन, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधनों और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए देशवीर नैन ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर प...