देहरादून, नवम्बर 21 -- दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट के लिए नई तकनीक विषय पर दो दिनी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव और उसकी चुनौतियों से निपटने के समाधान पर चर्चा की। कार्यशाला का आयोजन स्कूल ऑफ़ एनवायर्नमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज ने किया। उद्घाटन सत्र में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियां बताई। उन्होंने मजबूत एकेडमिक-इंडस्ट्री पार्टनरशिप और शोध नतीजों को समाज तक असरदार तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह बिष्ट ने जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए नई वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन अनेक आपदाओं के लिए जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.