जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर हुई प्रतियोगिताएं
रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने एसआईडीएसए एवं वानिकी के विद्यार्थियों की मदद से कार्यक्रम किया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया। मौके पर प्रश्नोत्तरी, रंगोली, निबंध, चित्रकला एवं कचरे से कलाकृति आधारित प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। सभी प्रतियोगिताएं जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की थीम पर आधारित थीं। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक कार्यों के जरिये पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति गहरी समझ को पेश किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जलवायु विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा एवं वैश्विक पर्यावरणीय पहलों से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.