चंदौली, मई 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के क्रम में मिशन लाइफ अभियान के तहत 30 एवं 31 मई को मंडल में पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग तथा "एक स्टेशन एक उत्पाद" योजना के अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस दौरान यात्रियों एवं रेलकर्मियों को प्रतीकात्मक रूप से जूट के थैले वितरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक प्रतियोगिताओं के माध्यम से रेलकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्र...