गढ़वा, जून 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से टीडीसी निकरा परियोजना अंतर्गत अंगीकृत गांव तेनार और सोहबरिया में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के नवलेश कुमार ने किसानों को जलवायु अनुकूल तकनीक, फसल और पशुओं का चयन कर किसान खेती करें। फसल विविधता और फसल चक्र अपना कर खेती करना लाभदायक होगा। किसानों से अपील किया कि जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें क्योंकि जल है तो कल है। जल संरक्षण के अंतर्गत धान की रोपनी नही कर धान की सीधी बिजाई करें। कम पानी चाहने वाली फसल का चयन करें। साथ-साथ कम अवधि वाली फसलों का चयन करें। यह भी पढ़ें- गोबर की खाद का सब्जी की खेती में करें प्रयोग जलवायु जोखिम को कम करने के लिए अंतर फसल और जलवायु अनुकूल किस्म का चयन करें। वहीं चंदन कुमार ने मृदा परीक्षण आधारित उर्वर...