जलवायु अनुकूल खेती को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- कुढ़नी। प्रखंड के सकरी सरैया स्थित हनुमान प्रसाद ग्रामीण विकास सेवा समिति परिसर में शनिवार को दो दिवसीय जलवायु अनुकूलन कार्यक्रम शुरू हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे व सीमांत किसानों को जलवायु परिवर्तन से निपटने और आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना है। एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समृद्ध किसान और सुरक्षित भविष्य के लिए आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी है। पहले दिन कृषि विज्ञान केंद्र, तुर्की के विशेषज्ञों ने जलवायु स्मार्ट कृषि, मौसम आधारित फसल चक्र और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन ड्रिप-सिंचाई, वर्षा जल संचयन और मल्चिंग का लाइव डेमो होगा। समिति के सचिव श्रीराम प्रवेश, रवि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.